Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

मिलन चौक गला रेतने की कोशिश मामले में आरोपी कालू करूआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

16 मई को मामूली विवाद में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला, किरीबुरू पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपी को दबोचा

किरीबुरू थाना क्षेत्र के मिलन चौक में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी कालू करूआ को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया। ज्ञात हो कि 16 मई की देर शाम मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32 वर्ष), पिता टिमरा गोप, पर करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ ने चाकू से गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह मजदूरी कर घर लौटने के बाद पास की दुकान में सामान लेने गया था।

 

उसी दौरान आरोपी उससे तमिल भाषा में कुछ कह रहा था, जिसे वह समझ नहीं पाया। उसने इसे मजाक में जवाब दिया, जिससे आरोपी अचानक आक्रोशित हो गया और चाकू से गले पर वार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला बेहद आक्रामक था और वार सीधे गले पर किया गया, जिससे चंद्रमोहन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गले से लगातार खून बहने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने स्वयं निगरानी की और टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!