Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण, लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश

पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की पहल पर बाजार, कॉलोनियों और मोहल्लों में बांटे गए डस्टबिन, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील

गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण
गुवा संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुवा पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में डस्टबिन का वितरण किया गया।

यह वितरण अभियान गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, रामनगर, कल्याण नगर, विवेक नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, हिरजीहाटिंग समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की। मुखिया ने कहा कि जहां-तहां कचरा फेंकने से गंदगी फैलती है और इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा सामुदायिक भागीदारी से गांव एवं शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिम मुखिता पद्मनी लागूरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, महादेवी वर्मा, अनुराधा राव, जानों चातर, पदमा केसरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!