Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

कारो नदी में पत्थर बांधकर कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, गुवा क्षेत्र में सनसनी

सिर कुचलकर हत्या की आशंका, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंका; पुलिस ने शुरू की गहन जांच

गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में डुबो देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुर्मान शेख (लगभग 39 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था और गुवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का काम करता था।

वह गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग में एक किराए के मकान में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी ट्रेन से मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। वहीं, कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब 8 बजे तक इलाके में देखा गया था। इसके बाद रविवार सुबह कारो नदी किनारे उसका शव मिला, जिसे एक बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि कुर्मान शेख की हत्या किसी भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या से हिरजीहाटिंग और गुवा क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!