राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुवा में गरीब बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी के नेतृत्व में रेलवे मार्केट व नुईया गांव में बच्चों को बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल और चॉकलेट वितरित, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुवा में गरीब बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर गुवा में कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट तथा नुईया गांव में बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल एवं चॉकलेट बांटे गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर वक्ताओं ने राहुल गांधी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश में शिक्षा, युवाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
उनके जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने का कार्य है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे :
भादो टोपो,ज्वाला साहनी,परवीन नाग,मनीष वर्मा,जरमन चांपिया,लाडू चांपिया,अमिताभ नायक,संतोष पात्रो




