Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

गुवा गुरुद्वारा में श्रद्धा व सेवा भाव से मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

अखंड पाठ, कीर्तन और अरदास के बीच छबील सेवा का आयोजन, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा मीठा पानी व वितरित की गई घुघनी

गुवा गुरुद्वारा में श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

गुवा स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु एवं प्रथम सिख शहीद श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ, कीर्तन और विशेष अरदास का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु अर्जुन देव जी के जीवन, त्याग और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए देश एवं समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, धर्म और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन यातनाएं सहकर भी अपने सिद्धांतों और आस्था से कभी समझौता नहीं किया। प्रथा के अनुसार गुरुद्वारा में छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाया गया तथा चने की घुघनी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना और जरूरतमंदों की सेवा करना सिख धर्म की महान परंपरा है तथा छबील सेवा उसी भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरु अर्जुन देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, मांगा सिंह, कवलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, अंगद भाटिया, प्रीतम सिंह, मन्नू सिंह, राजा सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!