पश्चिम सिंहभूम में सात दिवसीय कबड्डी समर कैंप का शुभारंभ, 65 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
जिला स्कूल मैदान में 24 से 30 मई तक चलने वाले कैंप में पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के बालक-बालिकाओं की भागीदारी, अतिथियों ने कबड्डी को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

पश्चिम सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय कबड्डी समर कैंप 24 मई से 30 मई तक जिला स्कूल मैदान आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम सिंहभूम के अलावे सरायकेला खरसावां से 65 बालक एवं बालिका ने हिस्सा लिया
समर कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर उपाध्यक्ष विकास शर्मा एवं संतोष सिन्हा कोल्हान प्रभारी श्यामल दास अध्यक्ष राहुल तिवारी सचिन अनुपूर्ति के संयुक्त में दीप प्रज्वल का उद्घाटन किया जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अतिथि को बुक के देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि कबड्डी खेल लुप्त होते जा रहे हैं समय-समय पर इस तरह शिविर कैंप या प्रतियोगिता होना चाहिए ताकि लोग कबड्डी खेल को जाने समझे कबड्डी को आगे बढ़ने का हमसे जो सहयोग होगा हम करेंगे इस
समारोह में कोल्हान प्रभारी श्यामल दास सचिव अनुपूर्ति उपाध्यक्ष कृष दुर्योधन पान संजय राम उर्मिला एवं कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे मंच संचालन हेमराज निषाद ने किया




