Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

गुवा के फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन, समाजसेवी सलीम कुरैशी ने भेंट किए दो फुटबॉल

स्थानीय खिलाड़ियों की मांग पर खेल सामग्री उपलब्ध कराई, युवाओं को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा; विधायक सोनाराम सिंकु के प्रति जताया आभार।

गुवा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को दो फुटबॉल प्रदान किए।खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रशंसकों की मांग पर यह सहयोग किया गया, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और बढ़े।इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में खेल सामग्री अथवा खेल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे आ कर संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों के हित में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गुवा क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें उचित अवसर और संसाधन मिलने पर वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।युवाओं को खेलों से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से यह छोटा-सा प्रयास किया गया है।सलीम कुरैशी ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!