Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

मंडल समाज के जिला अध्यक्ष बनमाली मंडल का निधन, क्षेत्र में शोक

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक कार्यों में थे सक्रिय

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला पंचायत अंतर्गत बरडीह गांव निवासी एवं मंडल समाज के जिला अध्यक्ष बनमाली मंडल का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मंडल समाज समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

बनमाली मंडल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। मंडल समाज में उनकी पहचान एक सक्रिय, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में थी। वे सामाजिक कार्यक्रमों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते थे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि उनका व्यवहार बेहद सरल था और वे समाज को जोड़कर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

बरडीह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!