Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता की अलख

हिरजी हाटिंग टोला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अंधविश्वास छोड़ डॉक्टर से इलाज कराने की अपील

बुधवार को गुवा पूर्वी पंचायत के हिरजी हाटिंग टोला में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु और बदलाव प्रोजेक्ट के तहत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़ों को बचाने और हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही सांप या कुत्ता काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी। यह कार्यक्रम पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर सुनीता समद, जानो चातर, रजनी पिंगुआ, चांदमनी देवी, पदमा केसरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, नोनी समद, जलसाहिया किरण देवी, प्रज्ञा संचालक तापस दास, कमली दास सहित किशोरियों का समूह और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!