Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

सशक्त संयुक्त मोर्चा के प्रयास से गुवा खदान कर्मियों को इंसेंटिव व क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस का लाभ

क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस में भी बढ़ोतरी, ₹1,750 से ₹2,500 तक अतिरिक्त राशि मिलने की जानकारी

गुवा खदान में कार्यरत कर्मियों के लिए राहत की खबर है। सशक्त संयुक्त मोर्चा के अथक प्रयासों से इस माह कर्मियों को पिछले पांच महीनों के इंसेंटिव रिवॉर्ड का भुगतान किए जाने की अग्रिम जानकारी दी गई है। इससे प्रत्येक मजदूर के वेतन में लगभग 2 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस की राशि में भी बढ़ोतरी का लाभ कर्मियों को मिलने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान राशि के अतिरिक्त करीब 1,750 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक की राशि वेतन में भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

संयुक्त मोर्चा की ओर से कहा गया है कि इन दोनों मदों में मिलने वाले लाभ से गुवा खदान में कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से इंसेंटिव रिवॉर्ड और क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस को लेकर कर्मियों के बीच चर्चा और मांग चल रही थी। मोर्चा के प्रयासों के बाद अब इस माह वेतन में इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन की ओर से निर्धारित राशि का भुगतान समय पर किया जाएगा। इससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मियों को आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!