रामनगर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, पूजा की तैयारियां शुरू
मोहन महतो बने अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गोविंद पाठक संरक्षक

रामनगर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
गुवा के रामनगर स्थित हरि ॐ स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूजा को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

कमेटी में संरक्षक के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को शामिल किया गया। वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मोहन महतो को दी गई। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोछइत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोछाईत और राजन सिंह को भी शामिल किया गया।
सह सचिव के रूप में राहुल मलिक, निर्मलजीत सिंह, विद्याकांत झा, इंद्रकांत झा और राकेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिलन सिंह, सोनू साहू, विनय प्रसाद, विपिन ठक्कर, राजू ठाकुर, विवेक महतो, करण सिंह, ज्वाला साहनी, सावन सांडील और सुमित दास को शामिल किया गया।

इसके अलावा सदस्य के रूप में राजेंद्र पुरूष्टी, प्रकाश रावत, सुखराम सांडील, राजेश ठठेरा, बिशु करवा और भुकरुल दास को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोमनाथ परीदा और चिकू सिंह को सौंपी गई। पूजा-अर्चना के लिए पंडित मोलाय पानीग्रही को पूजा की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने पर चर्चा की। कमेटी के गठन के साथ ही रामनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।




