लोकल न्यूज़

गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली बड़ी राहत

कराईकेला में मिले सेवा नगर निवासी संदीप सिंह को गुवा पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पहचाना, सकुशल घर वापसी की प्रक्रिया शुरू।

गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत
गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आया और पता चला कि युवक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत संदीप सिंह के परिजनों से संपर्क स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि युवक को सकुशल गुवा लाने हेतु परिजनों को कराईकेला थाना भेजने की तैयारी की जा रही है।

गुवा पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!