Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

हतनाबुरु के पास बारिश से ग्रामीण सड़क का बड़ा हिस्सा बहा, आवागमन प्रभावित

छोटानागरा-थोलकोबाद मार्ग पर दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत और पेड़ हटाने की मांग की

सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा से हतनाबुरु गांव के समीप ग्रामीण सड़क की स्थिति खराब हो गई है। तेज बारिश के पानी के बहाव में पुलिया के पास पीसीसी सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया है। वहीं, सड़क पर एक पेड़ भी गिर गया है, जिससे मार्ग और अधिक संकरा हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि ग्रामीणों को मोटरसाइकिल तक क्षतिग्रस्त हिस्से से पार कराने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान पानी का तेज बहाव होने से खतरा और बढ़ जाता है। हतनाबुरु के समीप क्षतिग्रस्त यह सड़क छोटानागरा से थोलकोबाद जाने वाला प्रमुख मार्ग है।

इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सारंडा के दर्जनों गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाने तथा बह चुके हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है, जिससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!