Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

जानलेवा हमले के मामले में दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अखिलेश पान पर हमले में पैर टूटने के बाद हुई कार्रवाई, विवाद के कारण घटना को दिया गया अंजाम; पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रोहित ठाकुर (19 वर्ष), पिता बेंगलू ठाकुर तथा आकाश दास उर्फ छोटू (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय नितई दास, दोनों निवासी किरीबुरू थाना क्षेत्र, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार किरीबुरू निवासी अखिलेश पान पर दोनों युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में अखिलेश पान का पैर टूट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घायल अखिलेश पान के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज था। उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था, जिसके संबंध में वह जेल जा चुका था। पुलिस के अनुसार जेल से छूटने के बाद अखिलेश पान का दोनों आरोपियों की मां के साथ कथित रूप से संबंध था। इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और दोनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार, 20 जून 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों तथा संभावित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!