Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

सारंडा की मुख्य सड़क पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, टूट रहे गार्डवाल

भारी बारिश से सड़क किनारे तेज कटाव, तितलीघाट पुल में बड़ा होल; घनी झाड़ियों से मोड़ों पर घट रही दृश्यता, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत व सफाई की उठाई मांग

भारी बारिश से सड़क किनारे कटाव तेज, तितलीघाट पुल में बड़ा होल; झाड़ियों से मोड़ों पर घट रही दृश्यता
पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सारंडा जंगल से गुजरने वाली मुख्य सड़क की बदहाली सामने ला दी है। सैडल गेट से छोटानागरा के बीच घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे बने सुरक्षा गार्डवाल एक-एक कर टूट रहे हैं। टोंटोगडा और झाड़बेड़ा के बीच गार्डवाल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह धराशायी हो चुका है। कई अन्य स्थानों पर भी गार्डवाल क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर हैं। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है, जिससे सड़क के कमजोर होने और आने वाले दिनों में उसका हिस्सा खाई में समाने का खतरा बढ़ गया है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किरीबुरू-बड़ाजामदा से मनोहरपुर के बीच सड़क संपर्क बाधित हो सकता है। इसी मार्ग पर कुछ दिन पहले तितलीघाट के समीप मुख्य पुल में बड़ा होल होने से चिंता और बढ़ गई है। गार्डवाल टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, किरीबुरू से बड़ाजामदा तक सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां कई मोड़ों पर दृश्यता खत्म कर रही हैं। इससे भारी वाहनों और अन्य वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से सड़क, पुल व गार्डवाल की तत्काल तकनीकी जांच, मरम्मत और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!