Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

सेल गुवा खदान के बैंक खाते से करोड़ों की फर्जी निकासी, महिला गिरफ्तार

2.14 करोड़ रुपये की कथित फर्जी निकासी का मामला, 1.60 करोड़ रुपये पुनामी बोदरा के खाते में हुए थे ट्रांसफर; तत्कालीन शाखा प्रबंधक पहले से जेल में बंद

सेल, गुवा खदान प्रबंधन के बैंक ऑफ इंडिया की गुवा शाखा स्थित खाते से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये की निकासी के मामले में गुवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नुईया गांव निवासी पुनामी बोदरा पति पॉलूस बोदरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू ने सेल के खाते से कथित तौर पर बड़ी रकम स्थानांतरित की थी।

 

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2021 को सेल के खाते से कथित रूप से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपये की फर्जी निकासी की गई थी।

इसमें से 1 करोड़ 10 लाख रुपये और 50 लाख रुपये, कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये, दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए पुनामी बोदरा के बैंक खाते में भेजे गए थे।

पुलिस का आरोप है कि खाते में रकम पहुंचने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू ने पुनामी बोदरा के साथ मिलकर उक्त राशि की निकासी कर ली।

मामला सामने आने के बाद बैंक स्तर पर उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई। जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू की भूमिका सामने आने पर बैंक प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया। इसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से गुवा थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए अब पुनामी बोदरा को गिरफ्तार किया है।

वहीं, बैंक सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह महीने से चाईबासा जेल में बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!