Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में जेएसएलपीएस महिला समिति का नशा मुक्ति अभियान

महिलाओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक, गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

बुन्डु गांव में जेएसएलपीएस महिला समिति ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
गुवा संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव के महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बिखर रहे हैं और युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं।

ऐसे में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। अभियान में शामिल महिलाओं ने बुन्डु गांव को नशामुक्त बनाने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रानदाय पुरती, बुरसु अंगारिया, बेला पूर्ति, मुगी पुरती, दुगी पुरती, लक्ष्मी पुरती, लेम्बो अंगरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!