लोकल न्यूज़

घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत, उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

गुवा के सेवा नगर में घायल बेजुबान कुत्ते का किया उपचार, भोजन-पानी और देखभाल की व्यवस्था; लोगों ने पशु प्रेम और सेवा भावना की सराहना

घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल
पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल की। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पशु प्रेम एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।जानकारी के अनुसार, रोड में एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था।

यह देखकर पिंकी गोच्छाईत ने बिना देर किए कुत्ते के घावों की सफाई की, आवश्यक दवा लगाई और उसके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की। उन्होंने नियमित रूप से उसकी देखभाल कर उसके स्वास्थ्य में सुधार लाने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी गोच्छाईत हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। लेकिन इस बार उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी सेवा भावना केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे बेजुबान जानवरों के प्रति भी समान संवेदना और प्रेम रखती हैं।पिंकी गोच्छाईत कहा कि जानवर भी जीवित प्राणी हैं और उन्हें भी दर्द होता है। यदि कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!