महंगाई से आम जनता त्रस्त : त्रिशानु राय
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

चाईबासा : देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की गई है। त्रिशानु राय ने कहा कि 25 मई की सुबह से लागू हुई नई दरों के तहत देश भर में पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस ताजा वृद्धि का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। प०सिंहभूम जिला में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये और डीजल की कीमत 100.37 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने हद पार कर दी है। किश्तों में दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। अगर दाम बढ़ाने ही है, तो एक ही बार में क्यों नहीं बढ़ा देते? जब तक पांच राज्यों में चुनाव थे, तब तक सरकार शांत बैठी थी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही लगातार कीमतें बढ़ाई जा रही है। आज महंगाई से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की इस लड़ाई को अधर में नहीं छोड़ेगी। उन्होंने एलान किया कि जनहित के इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती या इन्हें नियंत्रित नहीं करती। यह न्यूज़ में हैडलाइन है सब हैडलाइन बना कर दीजिए




