Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बकरीद को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा

बकरीद को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक किरीबुरू थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार किंडो ने की। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें तथा कानून को अपने हाथ में न लें। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि बकरीद के दिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ नियमित पेट्रोलिंग भी की जाएगी। मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष आलम अंसारी ने कहा कि किरीबुरू का मुस्लिम समुदाय हमेशा सामाजिक सौहार्द बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिबंधित मांस का उपयोग नहीं किया जाता और लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 28 मई को सुबह 8:30 बजे मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!