Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

नई शिक्षा नीति के तहत क्लस्टर सिस्टम का छात्रों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

कोल्हान छात्र संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की समस्याओं पर जताई चिंता, कुलपति और सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय।

नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में आज कोल्हान छात्र संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक प्रीतम प्रकाश पूर्ति के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बिना छात्र हितों को ध्यान में रखे इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा एवं आवागमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को दूसरे कॉलेजों में जाकर कक्षाएं करने में आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।


उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नाम पर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों की अनदेखी करते हुए क्लस्टर सिस्टम लागू करता है, तो व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर कुलपति महोदया एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा छात्र-छात्राओं के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर में मौके पर झारखंड पुनर्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सन्नी सिंकू , अभियान सचिव शैली शैलेंद्र सिंकू, पीजी विभाग के पूर्व सचिव कार्तिक महतो पीजी विभाग पूर्व अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व सचिव पिपुन बारीक, दोनों छात्रवास के अधिनायक गण आदि कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर छात्र हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यह न्यूज़ में हैडलाइन और सब हैडलाइन दीजिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!