Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प

बुन्डू गांव में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर वन विभाग के साथ ग्रामीणों की अनूठी पहल, जंगल की हरियाली और प्राकृतिक संपदा की रक्षा का लिया प्रण

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोल्हान वन प्रमंडल अंतर्गत बुन्डू गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे अंदाज में पर्व मनाया। ग्रामीणों ने जंगल और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने तथा वन संपदा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और जंगल की हरियाली एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा का प्रण लिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन, आजीविका और पर्यावरण का आधार है। जंगल से ग्रामीणों को कई आवश्यक संसाधन मिलते हैं और यह क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में राजेश पुरती, रवि पूर्ति, सोनाराम पुरती, जारका अंगारिया, सुखमती पूर्ति, मनीषा पूर्ति, रीना अंगारिया सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भविष्य में भी वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और जंगल की हरियाली बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!