Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में राखी बनाने की प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

39 ग्रुपों ने लिया हिस्सा, इको-फ्रेंडली सामग्री से बनाई आकर्षक राखियां; विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में राखी बनाने की प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
मंगलवार को बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल में वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को रक्षाबंधन के पवित्र भाव से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता और हस्तकला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता दो-दो प्रतिभागियों के समूह में आयोजित की गई, जिसमें कुल 39 ग्रुप ने हिस्सा लिया। बच्चों को घर में आसानी से उपलब्ध इको फ्रेंडली सामग्री का उपयोग कर राखी तैयार करने का निर्देश दिया गया था।

विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में नूपुर और स्नेहा के ग्रुप ने प्रथम, अनन्या और कमला के ग्रुप ने द्वितीय तथा रीतु और शुभश्री के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सुरक्षा, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मौके पर शिक्षक मनीष पूर्ति, पूनम रवानी, राखी देब महापात्रा, फिरोज खान, नामलेन पूर्ति, दीपा सिंह, खुशबू कुमारी, सोनाली बोस, अजीत गुप्ता, रेखा कुमारी, कंचन साहू, क्रिया हेम्ब्रम, रेशमा कुमारी, पूजा कुमारी, हिना कुमारी, कोमल वर्मा, खुशबू सिन्हा, पूजा साहू समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!