Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घंटों बाधित रहा यातायात

सैडल गेट से डेढ़ किलोमीटर आगे तीखे मोड़ पर हादसा, सड़क के बीच फंसे वाहन से लगी लंबी जाम; पुलिस ने शुरू कराया यातायात बहाली का कार्य

किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित
किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके कारण यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का यह हिस्सा काफी तीखा मोड़ वाला है, जहां भारी वाहनों के चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। पुलिस ने भी सभी वाहन चालकों से सतर्कता के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!