Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 में पारंपरिक ग्राम प्रतिनिधियों का सम्मान, विकास में जनभागीदारी पर जोर

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में आयोजित संवाद-सह-सम्मान समारोह में 86 मानकी सम्मानित, 25 को नियुक्ति पत्र प्रदान; “सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत ग्रामीण विकास और जनसुनवाई को मिली नई दिशा

जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हन विश्वविद्यालय- चाईबासा स्थित ऑडिटोरियम में मानकी-मुण्डा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, दिऊरी व अन्य पारंपरिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद -सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय सिंहभूम सांसद जोबा माझी मझगांव विधायक निरल पूर्ति, माननीय जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, जिला उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनु, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष, मानकी-मुण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव सहित अन्य मंचासीन रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सभी आगंतुकों का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत उपरांत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद पोटो हो के तस्वीर पर माल्यार्पण, पश्चात सभी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संवाद -सह- सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मान समारोह के क्रम में 86 मानकी को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व पौधा प्रदान कर सम्मानित और 04 मानकी व 21 मुण्डा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के निमित्त पौधारोपण, जेएसएलपीएस द्वारा स्थापित स्टॉल का भ्रमण एवं जन भागीदारी अभियान अंतर्गत जनसुनवाई जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मानकी-मुण्डा, ग्राम प्रधान सहित अन्य सभी पारंपरिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। सभी ने एक मत से कहा कि गांव का विकास, सभी की भागीदारी के साथ गांव में बैठकर की जाती है। बिना ग्राम सभा के कोई भी विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हो सकता है। आप सभी के पारस्परिक सहयोग से जिला एवं राज्य को विकास के नए रास्ते पर लेकर आगे चलना है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने से लेकर समस्त ग्रामीण क्षेत्र की उन्नति में आपकी भूमिका उल्लेखनीय है। कार्यक्रम में कहा गया कि जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत संचालित “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के साथ विकास के कार्यों से जोड़ते हुए क्षेत्र में निहित समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करना है।

आज का यह संवाद कार्यक्रम इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आयोजित किया गया है। जहां सरकार और ग्रामीण व्यवस्था के प्रतिनिधि आपसी संवाद स्थापित कर देश की उन्नति और क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक परिचर्चा करते हुए अपना उल्लेखनीय योगदान दे सकेगें। यह न्यूज़ में हैडलाइन और सब हैडलाइन बनाकर मेरे को दीजिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!