लोकल न्यूज़

गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक, मजदूर हित और स्थानीय रोजगार पर बनी रणनीति

15 अगस्त की तैयारियों, सेल अस्पताल के आधुनिकीकरण, डीएवी स्कूल में +2 की अतिरिक्त कक्षाओं और श्रमिकों की लंबित समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक, मजदूर हित और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा
सोमवार देर शाम गुवा बाजार स्थित झारखंड मज़दूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सप्लाई मजदूर, ठेका मजदूर, ड्राइवर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों, मजदूरों की लंबित समस्याओं तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। महामंत्री हेमराज सोनार ने बताया कि सेल प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में +2 के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पताल के आधुनिकीकरण और समुचित विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और एकजुट होकर ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेल प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत के माध्यम से मजदूरों और क्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!