SAIL गुवा की पहल: स्थानीय युवक-युवतियों को ANM व DMLT प्रशिक्षण का अवसर
CSR के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, गुवा माइंस के CSR क्षेत्र के युवाओं को पहली प्राथमिकता

SAIL गुवा की पहल: स्थानीय युवक-युवतियों को ANM व DMLT प्रशिक्षण का अवसर
सेल-झारखंड स्थान समूह, गुवा की ओर से स्थानीय बेरोजगार एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। CSR गतिविधियों के तहत युवाओं को ANM (नर्सिंग) एवं DMLT (पैथोलॉजी/मेडिकल लैब टेक्नीशियन) प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।SAIL गुवा की ओर से जारी अपील में बताया गया है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।इच्छुक योग्य युवक-युवतियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। DMLT पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा में Biology अथवा Life Science (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।चयन प्रक्रिया साक्षात्कार एवं शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर की जाएगी।

वहीं, गुवा माइंस के CSR क्षेत्र में आने वाले गांवों के युवक-युवतियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।अभ्यर्थियों को निर्धारित फॉर्म मुंडा, मानकी अथवा मुखिया से अनुशंसित करवाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक DGM (CSR), CSR कार्यालय/L&D Centre, SAIL गुवा में जमा करना होगा। चयन हेतु साक्षात्कार 26 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे CSR कार्यालय/L&D Centre, गुवा माइंस में आयोजित किया जाएगा।




