Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बड़ाजामदा में शनिवार को लगेगा नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर

डीएलएसए के 90 दिवसीय अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में होगा आयोजन, कानूनी परामर्श, सहायता पंजीकरण और सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी; अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील।

बड़ाजामदा में शनिवार को लगेगा नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत 4 जुलाई शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय, बड़ाजामदा में नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, बड़ाजामदा की उपप्रमुख ज्योति दास, पारा लीगल वॉलंटियर प्रमिला पात्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान घर-घर तक शिविर की जानकारी पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि आज भी अनेक लोग अपने कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाई जा सके। शिविर में नि:शुल्क कानूनी परामर्श, कानूनी सहायता के लिए पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। बैठक के अंत में क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे 4 जुलाई को आयोजित इस शिविर में स्वयं शामिल हों तथा अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी साथ लेकर आएं। आयोजकों ने कहा कि सही कानूनी जानकारी न केवल अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है, बल्कि कई समस्याओं के समाधान का भी प्रभावी माध्यम साबित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!