Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बड़ाजामदा में प्रशासनिक सील तोड़कर स्क्रैप कारोबारी के लॉज-सह-दुकान में चोरी

अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर प्रतिष्ठान में किया प्रवेश, सामान खंगालने के साथ मोटरसाइकिल भी ले गए; CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

बड़ाजामदा के चर्चित स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह के लॉज-सह-दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि उक्त प्रतिष्ठान को पूर्व में हुई एक बड़ी आपराधिक घटना और उससे उपजे जनाक्रोश के बाद प्रशासन द्वारा सील किया गया था।

चोरों ने इसी प्रशासनिक सील को तोड़कर प्रतिष्ठान के अंदर प्रवेश किया और चोरी कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मुख्य दरवाजे पर लगी प्रशासनिक सील और ताला तोड़ा। इसके बाद दुकान एवं लॉज के अंदर प्रवेश कर सामानों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार, दुकान के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। प्रशासनिक सील लगे प्रतिष्ठान में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रतिष्ठान प्रशासन द्वारा सील किया गया था, तो उसकी निगरानी किस प्रकार की जा रही थी। वहीं कुछ लोग इसे सामान्य चोरी की घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कुछ संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!