Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बुंडू के पास अचानक गिरने से महिला की मौत

रोआम हाट से पति के साथ पैदल लौट रही थीं महिला, रास्ते में अचानक सड़क पर गिरीं; मौके पर ही तोड़ा दम

गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चाम्पिया की पत्नी की गुरुवार को बुंडू गांव के समीप अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बामिया चाम्पिया अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को कुमारतोड़ांग गांव से रोआम साप्ताहिक हाट बाजार पहुंचे थे। दोनों ने हाट में खरीदारी की और इसके बाद पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू गांव के पास उनकी पत्नी अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। महिला के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से पति बामिया चाम्पिया समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!