लोकल न्यूज़
घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत, उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल
गुवा के सेवा नगर में घायल बेजुबान कुत्ते का किया उपचार, भोजन-पानी और देखभाल की व्यवस्था; लोगों ने पशु प्रेम और सेवा भावना की सराहना

घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल
पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल की। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पशु प्रेम एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।जानकारी के अनुसार, रोड में एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था।





