Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

गुआ की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

15 जुलाई से बैंकॉक में होने वाली ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, गुआ के 'आये तोबे सोहचरी ग्रुप' ने किया सम्मानित।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटे से खनन क्षेत्र गुआ की बेटी प्रियंका मिंज (24 वर्ष) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की तैयारी में जुटी हैं।बचपन से ही नृत्य के प्रति गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका अब अपनी टीम के साथ ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैंकॉक (थाईलैंड) रवाना होने की तैयारी कर रही हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 जुलाई से शुरू होगी, जहां प्रियंका अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगी।प्रियंका की इस उपलब्धि से गुआ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

उनकी इस सफलता और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी के उपलक्ष्य में गुआ के आये तोबे सोहचरी ग्रुप की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रुप के सदस्यों ने प्रियंका को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियंका ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता गुआ ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंका थाईलैंड में अपने शानदार प्रदर्शन से देश, राज्य और गुआ का नाम रोशन करेंगी।सम्मान ग्रहण करते हुए प्रियंका मिंज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत तथा झारखंड का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!