Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बीएएमएस व अस्पताल सुविधाओं को लेकर झामसंसं का आंदोलन, सीजीएम को सौंपा मांग पत्र

बीएएमएस लागू करने के विरोध में यूनियन का प्रदर्शन, 15 जून से चक्का जाम की चेतावनी; अस्पताल सुधार पर कई मांगें स्वीकार, लेकिन बायोमेट्रिक व्यवस्था पर नहीं बनी सहमति

बायोमेट्रिक प्रणाली व अस्पताल सुविधाओं को लेकर झामसंसं का आंदोलन, सीजीएम को सौंपा मांग पत्र
­गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा खदानों में लागू किए जा रहे बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (बीएएमएस) के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामसंसं) यूनियन ने सोमवार शाम आंदोलन किया।

शाम 5 बजे शुरू हुआ यह आंदोलन लगभग एक घंटे तक चला। इसके बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बीएएमएस से जुड़ा मामला सीजीआईटी-1 धनबाद में वाद संख्या 29/2025 के तहत लंबित है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद की सुनवाई के दौरान सेवा शर्तों में बदलाव करना नियमों के विरुद्ध है। बीएएमएस वर्तमान मैनुअल उपस्थिति प्रणाली का स्थान लेगा, इसलिए इसे लागू करने से पहले प्रमाणित स्थायी आदेशों में संशोधन एवं सक्षम अधिकारी से स्वीकृति आवश्यक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बीएएमएस लागू करना औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1946 के प्रावधानों का उल्लंघन होगा। यूनियन ने मांग की कि अंतिम न्यायिक निर्णय आने तक वर्तमान उपस्थिति व्यवस्था जारी रखी जाए। बैठक में अस्पताल की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। प्रबंधन ने अस्पताल संबंधी कई मांगों को स्वीकार करते हुए नया एक्स-रे मशीन लाने, बोलानी से विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था करने तथा नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जानकारी दी।
हालांकि, बायोमेट्रिक व्यवस्था पर सहमति नहीं बनने पर यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून से बीएएमएस लागू किया गया तो उसी दिन से सेल की खदानों में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!