Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

रायरंगपुर में आयोजित ‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में सैकड़ों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सम्मानित

मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हो समुदाय के विद्यार्थियों को मिला सम्मान, झारखंड और ओडिशा से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति

रायरंगपुर (ओडिशा), 8 जून। ‘हो ज्ञान बगान’ के तत्वावधान में आयोजित ‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ का सफल आयोजन 7 जून को रायरंगपुर शहर में संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले हो समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना तथा शिक्षा के प्रति युवाओं को प्रेरित करना था।


समारोह में ओडिशा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मान देकर उनकी भूमिका की सराहना की गई।


कार्यक्रम में झारखंड से हो समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जोलेन नायक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कटक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की सिटी प्लानर माधुरी कोड़ा, डिप्टी कलेक्टर दिनेश चंद्र पुरती, गायक गंगाधर हेंब्रम, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज बोंजो सुंडी, डॉ. प्रिया देवगम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पूर्ति तथा शिक्षक रविंद्र तियु सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।


अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा को सामाजिक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से कठिन परिश्रम, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन पूनम पूरती ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ‘हो ज्ञान बगान’ के संस्थापक गोमेया ओमोंग, कल्पना बागे, चंद्रिका कोंडेंगकल तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!