Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

कुर्थाबेड़ा में कई गांवों को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास, विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा– हर गांव की समस्या का होगा समाधान

राणाबुरु, तीरिंगदिरी, झारबेड़ा, रायकेरा व रुंधी समेत कई गांवों को मिलेगा सीधा संपर्क, 200 ग्रामीणों के बीच छतरियों का वितरण

दिनांक- 22/07/2026 को माननीय विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री सोनाराम सिंकू ने मनोहरपुर प्रखंड के कुर्थाबेड़ा गांव में कई गांवों को जोड़नेवाले पुल का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर विधायक जी ने कहा कि मुझे गांव की समस्याओं की जानकारी मिलती रहती थी। सभी समस्याओं का बारी – बारी से निपटारा किया जाएगा।

बताया कि यह पुल राणाबुरु, तीरिंगदिरी, झारबेड़ा, रायकेरा, रुंधी समेत अन्य गांवों को भी जोड़ेगा। उन्होंने लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि कुछ दिनों के अंदर ही धानापाली गांव में कोयल नदी पर बड़े पुल के निर्माण का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। कहा कि इसके टेंडर को रुकवाने का कई दफा प्रयास भी किया गया। लेकिन यह जनहित के लिए उचित नहीं है। विधायक ने इस मौके पर 200 ग्रामीणों के बीच छतरी का भी वितरण किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, विजय तिग्गा, कुलदीप कंडुलना,सोनू कुम्हार , सुनील लुगुन, सोमा लुगुन, लखीराम लकड़ा, दीपक एक्का, ग्रेस लुगुन रोहित महतो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!