Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
Uncategorized

इंवेस्टिचर सेरेमनी में छात्र परिषद को मिला नेतृत्व का दायित्व

भव्य इंवेस्टिचर सेरेमनी में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने निष्ठा और सेवा भावना के साथ जिम्मेदारियां निभाने की ली शपथ।

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में इंवेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन (रांची जोन) के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए इंवेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद एवं विभिन्न हाउसों के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का विकास करना था।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन तथा समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती है। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय की छात्र परिषद में अंशिका सिंह को स्कूल कैप्टन (बालिका), शाश्वत झा को स्कूल कैप्टन (बालक), तृप्ति झा एवं आर्यन पूर्ति को स्कूल वाइस कैप्टन तथा प्रसिद्धि प्रियाल श्रीवास्तव एवं चिराग पान को स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सुभाष, टैगोर, अशोका एवं रमन हाउस के सभी कैप्टन, वाइस कैप्टन, सीसीए, स्पोर्ट्स, पब्लिकेशन कैप्टन एवं प्रीफेक्ट को भी बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि विद्यालय में सकारात्मक नेतृत्व की मिसाल कायम करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!