Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में संयुक्त यूनियन का उग्र प्रदर्शन, सेल प्रबंधन का पुतला दहन

न्यायालय के अंतिम निर्णय तक बीएएमएस लागू नहीं करने की मांग, कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष किया विरोध-प्रदर्शन

बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में संयुक्त यूनियन ने किया सेल प्रबंधन का पुतला दहन
सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में संयुक्त यूनियन के बैनर तले शनिवार शाम गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष सेल प्रबंधन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सेलकर्मी, ठेका श्रमिक एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है और प्रबंधन उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर रहा है। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा न्यायालय ने आगामी 15 जून तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले व्यवस्था लागू करने का प्रयास न्यायालय की अवमानना एवं संविधान की भावना के विरुद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त यूनियन न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और 15 जून को न्यायालय जो भी फैसला देगा, उसे सभी यूनियनें स्वीकार करेंगी। लेकिन तब तक बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। विरोध-प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के विश्वजीत तांती व मनोज सिंह, झारखंड मजदूर मोर्चा के पंचम जॉर्ज सोय, सप्लाई मजदूर संघ के राजेश कोड़ा, सारंडा मजदूर संघ के कुल बहादुर समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, सेलकर्मी और ठेका मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!