Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
लोकल न्यूज़

फरार आरोपी एमडी रोहित के घर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान ध्वस्त

ओडिशा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती के बाद जेसीबी से ढहाया मकान, इलाके में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान किया ध्वस्त
बड़ाजामदा स्थित ओडिशा बॉर्डर के नाल्दा हीराकुद कॉलोनी, वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को प्रशासन ने फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की जप्ती करने के बाद मकान को ध्वस्त कर दिया। एमडी रोहित, एमडी नसीम का पुत्र है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ओडिशा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई, इसके बाद मकान को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!