लोकल न्यूज़

सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

बड़ाजामदा-नोवामुंड़ी मुख्य मार्ग पर पुलिया की हालत बदतर, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी; भारी वाहनों के दबाव से बढ़ा खतरा

सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी
बड़ाजामदा से नोवामुंड़ी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुखचैन मोटर के आगे स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पुलिया के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा कई स्थानों पर आर-पार छेद दिखाई दे रहे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन टाटानगर से किरीबुरू, बड़बिल और जोड़ा जाने वाली यात्री बसों का आवागमन होता है। इसके अलावा बड़बिल क्षेत्र से लौह अयस्क लेकर आने-जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों की भी लगातार आवाजाही रहती है। भारी वाहनों के दबाव के कारण पुलिया की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने बताया कि पुलिया के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर कई बार आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन भी इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है।

वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने झारखंड सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अविलंब पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित और सुरक्षा को देखते हुए बड़ाजामदा-नोवामुंड़ी मुख्य सड़क मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि प्रशासन समय रहते आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!