Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स   Click to listen highlighted text! Welcome to चाईबासा न्यूज अपडेट्स
बॉलीवुड

वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ की शूटिंग जल्द होगी शुरू, झारखंड के कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

रांची में होगी शूटिंग, 90 प्रतिशत कलाकार झारखंड से; वेब्स ओटीटी और दूरदर्शन पर होगी प्रसारित

झारखंड की प्रतिभा और यहां की खूबसूरत वादियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से नई वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ की शूटिंग जल्द ही रांची में शुरू होने जा रही है। यह वेब सीरीज़ multifelix.com⁠� एवं sudhacinemovies.com⁠� के बैनर तले बनाई जा रही है।

निर्माताओं के अनुसार, यह वेब सीरीज़ दिल्ली दूरदर्शन के प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म wavesott.com⁠� पर रिलीज की जाएगी। साथ ही इसे रांची दूरदर्शन से प्रसारित करने की भी तैयारी चल रही है।

इस सीरीज़ की खास बात यह है कि इसमें लगभग 90 प्रतिशत कलाकार झारखंड से लिए गए हैं। निर्माता सिराज अहमद और निर्मात्री शबनम राज ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देकर क्षेत्रीय कला और सिनेमा को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

‘इंसानियत के दुश्मन’ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानी है। वेब सीरीज़ में एक सेवानिवृत्त मेजर रूद्र प्रताप सिंह के संघर्ष को दिखाया गया है, जो 35 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद अपने गृह नगर लौटते हैं और समाज की कई समस्याओं से जूझते हैं। कहानी में भाई-भाई और बाप-बेटे के बीच उसूलों की लड़ाई को भी दर्शाया गया है।

26 एपिसोड की इस वेब सीरीज़ में हर एपिसोड लगभग 30 मिनट का होगा। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभात राज ने इसमें लेखक, पटकथा, संवाद और गीतकार की भूमिका निभाई है। निर्देशन की जिम्मेदारी प्रभात राज और बॉलीवुड निर्देशक तरुण मुहम्मद संभाल रहे हैं।

सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में सिराज अहमद, देवेश खान, रमेश गोयल, राहुल सिंह, रीना सहाय, नवीन मोहंती, ऋषभ कुमार सहित कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद, अली खान और सीमा परिहार के भी शामिल होने की संभावना जताई गतरुण मुहम्मद और प्रभात राज निर्देशित करेंगे वेब सीरीज ‘ इंसानियत के दुश्मन ‘ई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!