जगन्नाथपुर में सड़क निर्माण कार्यों में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने का आरोप, यूनियन ने श्रमायुक्त कार्यालय घेराव का किया ऐलान
झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ठेकेदारों पर मजदूरों को 320 से 370 रुपये तक मजदूरी देने का आरोप लगाया, 26 मई को रांची में धरना-प्रदर्शन की घोषणा।

आज दिनांक 24/05/2026 को झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में मजदूरों की शिकायत पर आज जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया दौरा के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जितने भी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है उस निर्माण कार्य में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है इस चिलचिलाती धूप में मजदूर काम करने के बावजूद मजदूरों को उनका हक मारना या बहुत बड़ा अभिशाप है ,क्योंकि इस समय 45 डिग्री सेल्सियस धूप में मजदूर कार्य कर रहे हैं और उनका मेहनत का पुरा हक मिलनी चाहिए लेकिन ऐसे नहीं है आज संसार को चलाने वाले जिंदा मजदूरों (यानी जिंदा भगवान) को सरकार, पदाधिकारी, नेता मंत्री ठेकेदार, सारे लोग मिलकर मजदूरों का मजदूरी लूट रहे हैं, राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री मजदूरों का दुखड़ा सुनाने असम तक पहुंच जाते हैं और असम चुनाव में जाकर मजदूरों का दुख जाहिर करते हुए उनकी हक अधिकार दिलाने का बात करती है लेकिन अपने राज्य में मजदूरों का क्या स्थिति है इस पर कोई गंभीर नहीं है।
ऐसे में हम कहना चाहेंगे कि मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी और पीएफ की गारंटी,पहचान पत्र,भवन का निर्माण योजना में यूनियन को प्राथमिकता, न्यूनतम मजदूरी ₹800 खदान कारखाने में 1500 रुपए का गारंटी को लेकर आगामी दिनांक 26/ 5 /2026 को श्रमायुक्त रांची के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी मजदूरों को आहवान किया जा रहा है
दौर के दौरान

1.डांगोवापोसी,से जामपानी तक सड़क निर्माण न्यूनतम मजदूरी न देकर 350 रुपए मजदूरों का मजदूरी दे रहे हैं एवं 36 गमला बालू 2 बोरा सीमेंट मिलाया जा रहा है मापदंड के अनुसार नहीं किया जा रहा है। संवेदक अशोक प्रधान है
2.मालुका,नावागांव से बनकटी तक सड़क निर्माण में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी न देकर 350रूपय मजदूरी दिया जा रहा है संवेदक अशोक प्रधान है
3.जगन्नाथपुर के डीपासाई से जिंतुगाड़ा मालुका तक सड़क, गढ़वाल, पुल निर्माण में 370 रू मजदूरी दिया जा रहा है। संवेदक अशोक प्रधान है।
4.सरबिल,रूंगुटिया चौक से हेस्सापी भाया बरूसाई दिऊरी साई बांधा साई तक पत्र निर्माण 5.200 किलोमीटर निर्माण में लगे मजदूर 320 रुपए मजदूरी भुगतान किया जा रहा है सबसे कम मजदूरी इस अबूआ सरकार में लूट की भी हद होनी चाहिए लूट का रिकॉर्ड तोड़ दिया मौके पर कार्यकर्ता मजदूर उपस्थित थे। यह न्यूज़ का हैडलाइन और सब हैडलाइन बनाकर दीजिए




