लोकल न्यूज़

गुवा के कल्याण नगर में काले कुत्ते का आतंक: 5 लोगों को काटकर किया घायल, सेल अस्पताल में भर्ती

रहवासियों में दहशत का माहौल; स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आक्रामक व आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ने और सुरक्षा इंतजाम की मांग की।

गुवा के कल्याण नगर में एक काले रंग के आक्रामक कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अब तक पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के हमले में घायल सभी पांच लोगों को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के हमले में घायल लोगों में धनुर्जय दास, भोलू, पवन, कार्तिक दास एवं निखिल शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज गुवा सेल अस्पताल में चल रहा है।

लगातार कुत्ते के हमले की घटनाओं से कल्याण नगर के लोगों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कुत्ते को पकड़ा नहीं गया तो वह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को जल्द पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे अन्य आवारा और आक्रामक कुत्तों पर भी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लोगों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!